बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बेतिया, बेका। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर बुधवार को राजकीय संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए।कार्यक्रम में साइबर क्राइम के डीएसपी अब्दुर रहमान ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, साइबर बुलिंग और निजी जानकारी की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के स...