बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: ठकराहा। ठकराहा प्रखंड में बाढ़ के बीच सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई। जगीराहा पंचायत के भेड़िहारी टोला में मंगलवार देर शाम सीढ़ी के पास खेल रहे दो वर्षीय मासूम को जहरीले सांप ने डस लिया। वहीं रूपा टोला में बाढ़ के पानी में नहा रहे 11 वर्षीय किशोर की भी सर्पदंश से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

भेड़िहारी टोला की घटना भेड़िहारी टोला निवासी गुड्डू यादव का दो वर्षीय पुत्र शाम में घर की सीढ़ी के पास खेल रहा था। परिजनों के अनुसार, सीढ़ी में छिपे कोबरा ने उसे डस लिया। बच्चा रोया तो परिवार को लगा कि खेलते समय चोट लगी है। सर्पदंश का पता नहीं चल सका। रात करीब आठ बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे ठकराहा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित ...