Bagaha News: सहस्त्रार्जुन पूजा की तैयारी को लेकर की बैठक
बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। कुलदेवता भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा को लेकर जायसवाल समाज की बैठक सोमवार को बगहा-एक सीताराम मंदिर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुन्ना जायसवाल ने की, जबकि संचालन राकेश जायसवाल ने किया। बैठक में समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारण समेत तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का निर्णय बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद आगामी 18 नवंबर को भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा आयोजित करने पर सहमति बनी। आयोजन में बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में रहने वाले जायसवाल समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। समाज के अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने और सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक को संबोधित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.