बगहा, नवम्बर 20 -- Bagaha News: मैनाटाड़। प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पदमौल में पढ़ने गये वर्ग एक के आठ वर्षीय छात्र को सांप ने काट लिया। स्थिति बिगड़ने पर बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में बच्चे की मौत हो गयी।मृत बच्चे की पहचान मैनाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमौल के असलम शेख का आठ वर्षीय पुत्र शेख आलम के रूप में हुई है।घटना गुरुवार का है। घटना के बाद परिजनों में चित्कार मच गया है।मृत बच्चे का पिता असलम शेख लुधियाना रहते हैं।जो घटना की खबर लगते ही घर के लिए रवाना हो गये है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सर्पदंश से वर्ग एक के छात्र की मौत, परिजनों में मचा चित्कार जानकारी के अनुसार शेख आलम रोज की तरह विद्यालय में पढ़ने गया था। ...