बगहा, अक्टूबर 21 -- विद्यालय भवनों की सुरक्षा का होगा आकलन Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में भवनों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ता का आकलन कराया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर निर्धारित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने बताया कि वर्षा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुछ विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में भवनों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करना जरूरी है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जांच रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा संभाग में जमा करनी होगी।निर्धारित प्रपत्र में विद्यालय के कुल कमरों, सुरक्षित कमरों, जर्जर भवनों, मरम्मत योग्य और परित्यक्त किए जाने योग्य कमरों की जानकारी देनी होगी। इसके ...