बगहा, जुलाई 24 -- Bagaha News: बगहा। गैरमजरूआ मालिक जमीन पर रेस्टोरेंट और स्वीमिंग पूल के निर्माण को नहीं रोकने के मामले में बगहा दो के सीओ मो. वसीम अकरम पर कार्रवाई होगी। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार ने मामले की सुनवाई के बाद बगहा दो सीओ मो.वसीम अकरम के निलंबन की अनुशंसा करते हुए सक्षम प्राधिकार को पत्र भेजा है। साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और शिकायतकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। मामला वाल्मीकिनगर से जुड़ा है। जिसमे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि सरकारी गैरमजरूआ मालिक जमीन पर रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल समेत अन्य व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार अंचल कार्यालय से की गई, लेकिन निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई के दौरान लोक शिका...