बगहा, नवम्बर 2 -- Bagaha News: बेतिया, बेका। नगर निगम की बोर्ड की बैठक साफ सफाई करने के आरोप प्रत्यारोप के बाद सोमवार को समाप्त हो गई। सोमवार को दोपहर नगर निगम के सभागार में बैठक के शुरू होने के कुछ देर बाद ही मेयर और पार्षदों के बीच साफ सफाई को लेकर आरोप प्रत्यारोप होने लगा इसके बाद पार्षद और उपमेयर बाहर निकल गए और कोरम पूरा नहीं होने को लेकर बैठक समाप्त हो गई। इसके बाद दर्जनों की संख्या में पार्षद और उप मेयर नगर निगम के परिसर में धरना देने लगे। पार्षदों और उपमेयर का कहना था कि हमारी मांग है कि हर वार्ड में सफाई के लिए एक ट्रैक्टर दिया जाए। इसके साथ ही और वार्ड में अतिरिक्त पांच सफाई कर्मी दिया जाए। जिससे की दिवाली और छठ में सफाई हो सके। इस मामले पर जब निर्णय नहीं हुआ है तो हम लोग बाहर आ गए हैं। यूपी में और गायत्री देवी पार्षदों में सशक्...