Bagaha News: सफाई पर्यवेक्षक के मामले की जांच
बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय । बेतिया नगर निगम के सफाई पर्यवेक्षक जुलूम साह पर घोटाले और नियुक्ति में धांधली का मामला सामने आया है। नगर निगम की उप महापौर गायत्री देवी ने मंगलवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अनुसेवक के पद पर नियुक्त जुलूम साह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपमेयर द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उप महापौर का आरोप है कि उन्होंने जाली प्रमाण पत्र के सहारे न केवल नौकरी हासिल की, बल्कि इससे पहले कर संग्राहक के पद पर रहते हुए आर्थिक भ्रष्टाचार किया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: 10 साल बाद निरस्त हुआ 'जिंदा' सलीम का फर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.