Bagaha News: सड़क हादसे में युवक की हुयी मौत
बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: शनिचरी, एक संवाददाता। मनुआपुल-योगापट्टी पथ पर पटेरवा चौक के समीप गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह लालगढ़ के इनताप मियां का पुत्र सोहेल अख्तर (20) था। थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया था। उसकी मौत होने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवेदन मिलने पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों ने बताया कि सोहेब अख्तर गुरुवार सुबह बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाइक के साथ गड्ढे में गिर घायल, किया रोड जाम रास्ते में मुख्य सड़क के किनारे उसकी बाइक अनियंत्रित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.