Bagaha News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने कुचला,मौत
बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: लौरिया,एक संवाददाता। थानाक्षेत्र की गोबरौरा पंचायत के बघलोचना गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बघलोचना गांव के हरिलाल चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छठ पर्व को लेकर हरिलाल चौधरी तेल पेरवाने के लिए लौरिया जा रहे थे। इसी दौरान वे लौरिया-नरकटियागंज मुख्य सड़क पार कर रहे के क्रम में तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। परिजन आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर गए , जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। हालांकि बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र हैं, जो खेतिहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.