बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: लौरिया। बीते सोमवार को देर शाम में मठिया पंचायत के मांगुराहा निवासी प्रकाश साह (36) का किसी अज्ञात वाहन से ठोकर ठोकर लगने से इनएच 727 पर घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें बेतिया जीएमसीएच ले गए, जहां उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई। मंगलवार को स्व साह का शव नेशनल हाईवे के मठिया चौक पर परिजन और शुभचिंतकों ने रखकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग करने लगे। सड़क अवरुद्ध होने पर एसडीपीओ प्रसन्ना एमभी, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, सीओ आशु रंजन, बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान दल बल के साथ पहुंचकर परिजनों से शव हटाने का आग्रह किया। इधर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन के बहुत समझाने बुझाने और सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजे के बारे में आश्वासन देने पर ...