Bagaha News: संदिग्ध स्थिति में मजदूर की मौत
बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: सिकटा, एक संवाददाता। सिकटा थाने के धांगड़ टोली के नजदीक सैनिक पथ पर बुधवार की शाम मजदूर सरोज पटेल (35) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मजदूर सिकटा गांव के शुक्ल टोला के वार्ड संख्या-15 के हीरा पटेल का पुत्र था। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि युवक की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है या सड़क दुर्घटना में इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार सरोज बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान सिकटा बाजार से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सैनिक रोड पर उनकी अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की जोरदार आवाज हुई थी। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.