बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर मंगलवार को पथ संचलन निकाला गया।पथ संचलन में भारी संख्या में स्वयंसेवको ने भाग लिया। पूरा नगर देशभक्ति और संगठन भावना से गूंज उठा।स्वयंसेवकों पर कई जगहों पर फुलों की बारिश की गयी।पथ संचलन में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे शामिल हुए। उन्होंने बताया कि संघ की शक्ति ही भारत की पहचान है।संघ न केवल राष्ट्र निर्माण की धारा को बल देता है बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। विधायक संजय पांडेय ने बताया कि पथ संचलन राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचलन, राष्ट्रसेवा का दिया संदेश नगर के पोखरा चौक से निकला पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्ग मस्जिद रोड,भगवती सिने...