Bagaha News: श्री बीपी मेमोरियल इंस्टीट्यूट में मना शिक्षक दिवस समारोह
बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया, बेका । श्री बी.पी. मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में सोमवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में निदेशक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 5 एवं 6 सितंबर को निर्धारित होने के कारण समारोह 5 सितंबर के बजाय 7 सितंबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान एवं आभार के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.