बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया । बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु-बालिका विद्या मंदिर के वंदना सभागार में सोमवार को श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि रितु कुमारी एवं अभिभावक अरविंद कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में नर्सरी, उदय एवं प्रभात कक्षाओं के करीब 100 भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा सहित कृष्ण-लीला से जुड़े विभिन्न स्वरूप धारण कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों के मनमोहक रूप ने अभिभावकों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में वाटिका खंड के छात्र-छात्राओं के माता-पिता की भी सक्रिय सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे कलाकारों...