Bagaha News: श्रमदान से बनाई 200 मीटर सड़क
बगहा, सितम्बर 6 -- Bagaha News: बगहा। रास्ते की समस्या से परेशान दलित समुदाय की महिलाओं ने खुद ही इसका समाधान निकाला । चंदा जुटाकर और श्रमदान के जरिए महिलाओं ने करीब 200 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण कर दिया। मामला बगहा दो प्रखंड की नरवल बरवल पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित दलित बस्ती का है। बताया जाता है कि दलित बस्ती में करीब 40 परिवार रहते हैं। बस्ती तक पहुंचने के लिए मात्र पांच फीट चौड़ी कच्ची सड़क थी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
समस्या का समाधान सड़क संकरी होने के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए दलित बस्ती की महिलाएं आगे आईं। पहले ग्रामीणों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसके चौड़ीकरण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.