Bagaha News: श्रद्धालुओं से गुलज़ार रहे शिवालय
बगहा, अगस्त 18 -- Bagaha News: नरकटियागंज। सावन की तीसरी सोमवारी पर नरकटियागंज और आसपास के सभी शिवालय भक्त श्रद्धालुओं से गुलज़ार रहे। सुबह चार बजे से ही शिवालयों के बाहर पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने लगी और देखते ही देखते मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गए। गोपाला स्थान, बनवरिया शिव मंदिर, बिरला मंदिर, राम जानकी मंदिर, हरदिया माई देवी स्थान, सिद्धिविनायक मंदिर, इंडो नेपाल बॉर्डर के समीप स्थित ऐतिहासिक सोफ़ा मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बड़े सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दोपहर तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। बनवरिया और हरदिया माई देवी स्थान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.