Bagaha News: शौचालय में करंट की चपेट में आई 6 साल की बच्ची, जख्मी
बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: मधुबनी। मधुबनी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्गहवा में बुधवार को बिजली की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची घायल हो गई। हादसे में बच्ची का अंगूठा झुलस गया। विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल बच्ची को स्थानीय क्लिनिक में ले जाकर इलाज कराया। जानकारी के अनुसार, मुर्गहवा गांव निवासी उमा कुशवाहा की छह वर्षीय पुत्री कुमकुम कुमारी विद्यालय में पढ़ने गई थी। इसी दौरान वह शौचालय गई। शौचालय में लगे तार व होल्डर की चपेट में आने से बच्ची को करंट लग गया और उसका अंगूठा झुलस गया। घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल बच्ची को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बूटेश्वर पाल ने बताया कि वह प्रशिक्षण के सिलसिले में वाल्मीकिनगर गए हुए हैं। उन्हें घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.