बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 75.52 लाख की लागत से पांच सार्वजनिक शौचालय और दर्जनभर सार्वजनिक मूत्रालयों का निर्माण के लिए चयनित संवेदकों के लिए शुक्रवार को कार्यादेश जारी हो गया।

शौचालय निर्माण की जानकारी निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वार्ड-15 अंतर्गत विश्वामित्र मार्केट में 9.33 लाख सार्वजनिक शौचालय का निर्माण के साथ ही वार्ड-12 में 9,00,566 सन्त घाट के नजदीक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण और वार्ड-17 अंतर्गत सर्वोदय विद्यालय के सामने 9,86,222 की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य का कार्यादेश नगर निगम से जारी हो गया है।

मूत्रालयों का निर्माण वार्ड संख्या 18 में रमना मैदान पार्क में और सामुदायिक भवन के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण इसी प्रकार ...