बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: नौतन,एसं। अंचल क्षेत्र की गहिरी पंचायत के वार्ड नंबर 03 स्थित मुसहर टोली में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 21 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया।पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुप लाल यादव ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग और तेजी से फैल गई। मुखिया ने बताया कि अगलगी में अमीत मांझी, पुरन मांझी, संतोष मांझी, मनोहर मांझी, किशोरी मांझी, सुघन मांझी और आकाश मांझी समेत करीब 21 परिवारों के घर जल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...