Bagaha News: शिवाघाट पुल के पास सिकरहना में मिला अज्ञात युवक का शव
बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: चनपटिया, नसं। घोघा-बलथर पथ पर शिवाघाट पुल के नीचे सिकरहना नदी में रविवार की रात पानी में उपलाते अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई,पर नहीं हो सकी। गोपालपुर के थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद जीएमसीएच बेतिया स्थित शव गृह में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। ईधर, पुलिस पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि रविवार की रात गोपालपुर थाने के शिवाघाट पुल के समीप सिकरहना नदी के पानी में शव उपलाते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है और शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.