बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार संविदा कर्मी शिक्षा सेवक संघ के जिला इकाई की स्थानीय एमजेके कॉलेज में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार रजक ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव राजेश कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा सेवकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा पिछले चार महीने से विभाग द्वारा मानदेय का भुगतान न होना था। उपस्थित सदस्यों ने काटी गई राशि का अविलंब भुगतान करने, कोर्ट में चल रहे मामलों का संज्ञान लेते हुए शीघ्र निष्पादन कराने तथा विभाग के साथ समन्वय बनाकर एक अच्छी नियमावली बनाने की मांग की।इस यह भी पढ़ें- Bagaha News: टीईटी शिक्षक संघ ने किया डीईओ का स्वागत बैठक में पश्चिम चंपारण जिले के सभी 18 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधि...