Bagaha News: शिक्षा के साथ समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं छात्राएं : डॉ. मनीषा
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: बेतिया, बेका। युवतियां शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। उक्त बाते महात्मा गांधी केंद्रीय विवि, मोतिहारी के शैक्षिक अध्ययन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मनीषा रानी ने शनिवार को कही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बेतिया नगर इकाई की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर ऊर्जस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के राजदेवड़ी स्थित बालिका विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का उद्घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.