बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। पश्चिम चम्पारण के मैनाटांड़ प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल रामपुरवा में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले प्रभारी प्राचार्य के शराब के साथ वीडियो वायरल होने के बाद अब वहां के शिक्षक सह पूर्व प्रभारी शिक्षक हरी किशोर पाण्डेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो में प नामांकन, प्रायोगिक परीक्षा में अधिक अंक दिलाने और अनुपस्थित छात्रों की हाजिरी बनाने के नाम पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से पैसे लेने के आरोप लगे हैं। इस मामले से जुड़े ऑडियो-वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। बताया जाता है कि छात्रों ने इस संबंध में विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में शिकायत की थी। पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने पूर्व प्रभारी ...