बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: बेतिया। अब जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के संग जिले के पदाधिकारी भी कक्षाएं लेंगे। कक्षा 9 से 12 तक विभिन्न विषय पढ़ाएंगे। इसके लिए डीएम तरणजोत सिंह ने 18 प्रखण्डों में संचालित 22 'सरस्वती विद्या निकेतन'(मॉडल स्कूलों) के शैक्षणिक पर्यवेक्षण के लिए वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को सम्बद्ध किया है। ये नामित अधिकारी रोज निरीक्षण के अलावा स्कूल में अभिरुचि व योग्यता के अनुसार 1- 2 या उससे अधिक कक्षाएं लेंगे। वे स्मार्ट क्लास के जरिए कमजोर छात्रों के लिए जारी रेमेडियल कक्षाओं की भी निगरानी करेंगे। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति व की समीक्षा कर सुधार की पहल करेंगे। साथ ही अधिकारी अपनी कक्षा और निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजेंगे, जिसे संकलित कर अंतिम कार्र...