Bagaha News: शादी की खरीदारी करने गए दो भाइयों पर हमला, लूटपाट
बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि । शादी का सामान खरीदने जा रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे की है। बगहा दो प्रखंड के बरवल निवासी आमिर सुहैल ने मामले में पटखौली थाने में आवेदन दिया है। जिसमें आवेदक का कहना है कि गुरुवार की वह करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई उमर फारूक के साथ स्कूटी से शादी का सामान खरीदने बाजार जा रहे थे।
घटना का विवरण उनके पास करीब एक लाख रुपये नकद थे। आरोप है कि दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। स्कूटी नहीं रोकने पर एक युवक ने बाइक से धक्का देकर दोनों को गिरा दिया। चाकू व मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.