बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार आयोजित त्रैमासिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई।परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय पर परीक्षा में भाग लिया।पहली पाली में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई।वहीं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई।इसके अलावा इंटरमीडिएट कक्षा 12 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की जीव विज्ञान तथा कला संकाय के विद्यार्थियों की भूगोल विषय की परीक्षा भी निर्धारित समय...