Bagaha News: शहर में खुलेंगे तीन मछली पार्लर, निविदा की गई जारी
बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: बेतिया, निज संवाददाता। मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें बहुत जल्द तरह- तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। आने वाले दिनों में मछली के अचार, पापड़ से लेकर फ्राई फिश तक का स्वाद ले सकेंगे। इसके लिए शहर में तीन फ्रेश कैच (मछली पार्लर) खुलेगे। जिले में पहली बार इस तरह के पार्लर खुलेगे। जिला मत्स्य विभाग की ओर से जिले में फ्रेश कैच खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बजाप्ता निविदा भी प्रकाशित कर दी गई है। विभाग के कनीय अभियंता मयंक कुमार ने बताया कि यह पार्लर सुधा डेयरी के तर्ज पर बनेगा। जिसका एरिया पंद्रह गुना पंद्रह का होगा। कुल एरिया 225 स्क्वायर फिट में तैयार होगा। बेतिया नगर निगम क्षेत्र में तीन फ्रेश कैच खुलेगे। उन्होंने बताया कि मछली पार्लर खोलने के लिए इलाके का चयन कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.