Bagaha News: शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, ब्लॉक चौक से हरिवाटिका चौक तक बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क
बगहा, जुलाई 13 -- Bagaha News: बेतिया, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय बेतिया में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने ब्लॉक चौक से हारिवाटिका चौक तक सड़क को 10 मीटर (लगभग 32 फीट) चौड़ा करने की योजना बनाई है। इस परियोजना के पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यह सड़क करीब तीन करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। जिसके लिए विभागीय कार्य तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। शीघ्र ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क, जिससे बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन आसान होगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 15 फीट तक के अतिक्रमण को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.