Bagaha News: शहर को कटाव से बचाने को बनेगा पक्का बांध
बगहा, सितम्बर 20 -- Bagaha News: बगहा। गंडक नदी के कटाव से बगहा शहर को बचाने के लिए मंगलपुर में पक्का बांध बनाने की कवायद शुरू होगी। इसके लिए सांसद ने जल संसाधन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। विभाग प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पक्का बांध निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। गंडक नदी के लगातार कटाव के कारण पिछले करीब पांच वर्षों से बगहा शहर और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी के कटाव से हर वर्ष तटवर्ती इलाकों में खतरा बढ़ जाता है। इससे शहरवासियों में भी बाढ़ और कटाव को लेकर चिंता बनी रहती है। लोग लंबे समय से कटाव से स्थायी निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं।
पक्का बांध का निर्माण मंगलपुर क्षेत्र में पक्का बांध बनने से गंडक नदी के कटाव पर प्रभावी तरीके से रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.