बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के डैनमरवा मोड़ के पास मंगलवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान गोला बाजार निवासी महमूद अंसारी के रूप में हुई है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था इम्तेयाजुल हक के आवेदन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जांच में महमूद के शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार शराबी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...