Bagaha News: शराब पीकर हंगामा करने में पियक्कड़ धराया
बगहा, जुलाई 27 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने रजिस्ट्री आफिस के समीप छापेमारी कर एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के जड़िया मुरली गांव निवासी हरिहर राय के रूप में किया हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री आफिस के समीप उक्त युवक शराब के नशे में धूत होकर राहगीरों से बदतमीजी कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्जकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पांच पियक्कड़ धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.