Bagaha News: शराब के साथ महिला शराब धंधेबाज गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: चौतरवा। थाना की पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत ढाई लीटर शराब के साथ एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।एसआई रमेश कुमार ने बताया कि राय महुअवा के बुलहवा डीह से ढाई लीटर शराब के साथ महिला धंधेबाज अंतिम देवी देवी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार महिला अपने घर चोरी चुपके शराब की बिक्री कर रही थी जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया की आगे भी शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.