Bagaha News: शराब की जब्त धंधेबाज फरार
बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने भसुरारी धांगड़ टोली के समीप छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब शुक्रवार को बरामद की है। हालांकि इस कार्रवाई में धंधेबाज पकड़ में नही आ सका। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। मौके से दस लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि फरार शराब धंधेबाज फेंकू धांगड़ के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर उसकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.