Bagaha News: शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए अभियान शुरू
बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हिसं। शरदकालीन गन्ना बुवाई के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए न्यू स्वदेशी शुगर मिल, नरकटियागंज की ओर से सोमवार को जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से किसानों को गन्ने की शरदकालीन बुवाई अपनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने तथा गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में चीनी मिल के ईपी रवींद्र कुमार तिवारी व डीईपी राजीव कुमार त्यागी ने मिल परिसर से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली रवाना किया। श्री तिवारी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य शरदकालीन गन्ना बुवाई के लाभ से किसानों को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से किसानों को गन्ने की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें वैज्ञानिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.