बगहा, सितम्बर 8 -- Bagaha News: बगहा, हसं। नगर स्थित सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया। सांस रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में प्रियंकेश ने अपनी सूझबूझ और सटीक रणनीतिक चालों के बदौलत यशराज को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। खेले गए फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतत: प्रियंकेश ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से बाजी मार ली। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ के. स्वतंत्र और प्राचार्या डॉ. सीमा स्वधा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक सौरभ के. स्वतंत्र ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, विद्यालयों में इस तरह के खेल आयोजनों का समय-समय पर होना बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: प्रियंकेश...