Bagaha News: वोटर बनाने को चलेगा अभियान
बगहा, नवम्बर 23 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और अधिक से अधिक पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता सह रामनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (आरओ) ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। अभियान के तहत रामनगर और गौनाहा प्रखंड के विभिन्न कॉलेजों में युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। खासकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.