Bagaha News: विशिष्ट शिक्षिका का आकस्मिक निधन
बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: बैरिया। विशिष्ट शिक्षिका वीणा पैट्रिक का सोमवार सुबह निधन हो गया । वह प्राथमिक विद्यालय बगही नूनिया टोली में कार्यरत थीं। इसी विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक सोमवार की सुबह शिक्षिका को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे। उसी क्रम में उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि शिक्षिका को दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत्यु हुई। वे 2010 में शिक्षिका के पद पर बहाल हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.