Bagaha News: विवाह भवन के निर्माण में अनियमितता पर आक्रोश
बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: मैनाटाड़ । चौहाट्टा पंचायत अंतर्गत चक्रसन गांव में समेकित थरुहट विकास प्राधिकरण के निर्माणाधीन विवाह भवन में अनियमितता पर ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर विरोध जताते हुए जेई को शिकायत की। आकाश उरांव,राम उरांव, आशीष उरांव, अमित उरांव, गुलशन उरांव, अमृत उरांव, अमरेश उरांव, बिजेंद्र उरांव आदि ने कहा कि प्राक्कलन के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नींव में ही गड़बड़ी की जा रही है। फाउंडेशन स्लैब की मोटाई व ग्रेड बीम की ऊंचाई भी कम की गयी है।भवन की लंबाई में भी खामियां बरतने के साथ साथ बीम एवं कॉलम में रिंग की दूरी निर्धारित माप के अनुसार नहीं है। निर्माण स्थल पर निर्माण से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत पर जेई गुलशन शर्मा ने भवन निर्माण की जांच की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.