बगहा, अगस्त 14 -- Bagaha News: मझौलिया। शुक्रवार की अहले सुबह मझौलिया पुलिस ने डुमरी महानवा के जीन बाबा स्थान के निकट से गन्ना के खेत से विवाहित सुहागिन महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया जीएमसीएच भेजा।विवाहित मृत महिला की पहचान बहुअरवा चैनपुर वार्ड नंबर-5 निवासी से पूजा देवी (25) के रूप में की गयी है।जो चैनपुर निवासी मंतोष महतो की पत्नी है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता रामकिशुन महतो, निवासी चम्पापुर वार्ड नंबर-11, रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को दूसरे पंचायत में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हत्या की जांच उल्लेखनीय है कि करीब छह वर्ष पूर्व पूजा की शादी मंतोष...