बगहा, अगस्त 2 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने आवेश में आकर शीशे के टुकड़े से अपनी दाहिनी कलाई काट ली। नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना का विवरण परिजनों व दोस्तों की तत्परता से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है। घायल कैलाश नगर निवासी अकबर अंसारी का पुत्र अफजल अंसारी (25 वर्ष) है। परिजनों ने बताया की पति पत्नी में विवाद हो रहा था इसी दौरान वह आवेश में आ गया और शीशे के टुकड़े से अपनी कलाई पर वार कर लिया। इससे नस कट गई और तेजी से खून बहने लगा। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन और दोस्त तत्काल उसे अस्पत...