बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 46 वारंटी समेत 61 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 12 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। अजमानतीय 41 वारंट का निष्पादन किया गया है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 156 लीटर 500 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है। वाहन जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 93 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...