बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 17 वारंटी समेत 37 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 10 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 21 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 87 लीटर 520 मिलीलीटर शराब व दो बाइक जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...