Bagaha News: विभिन्न मामलों के 22 अभियुक्त गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामलों के 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में छह वारंटी समेत 22 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से पांच की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय आठ वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 180 लीटर शराब जब्त की गई है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 13 हजार रुपये जुर्माना वसूल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.