बगहा, नवम्बर 19 -- बेतिया में राज्यस्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल दो दिवसीय विद्यालय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन परिसर में हुआ। 19 से 20 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, एनईपी निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी एवं प्रभारी खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास हो...