बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज। हिंस। नरकटियागंज प्रखंड में बीज वितरण से पहले गुणवत्ता जांच करने की मांग को लेकर बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार ओझा ने कृषि मंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि प्रखंड के किसान भवनों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले गेहूं, चना, मटर, मसूर समेत अन्य फसलों के बीज की गुणवत्ता जांच के बाद ही वितरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले के प्रखंड किसान भवनों के माध्यम से किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इन बीजों की गुणवत्ता और स्थानीय जलवायु-मिट्टी के अनुकूलता को लेकर किसानों की ओर से शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इस समस्या से प्रभावित हैं और लगातार दो वर्षों से विभाग से...