बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया प्रखंड के चार गांवों में मंगलवार को विधायक अभिषेक रंजन ने लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। दक्षिणी घोघा के वार्ड संख्या-10 स्थित हरिजन बस्ती में 6.98 लाख, गीधा के वार्ड-13 में 6.12 लाख व महनाकुली के वार्ड संख्या-दो में 10.97 लाख की लागत से पीसीसी सड़क और चनपटिया नगर के शुक्लटोला में 5.30 लाख की चबूतरा शेड निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया गया। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...