बगहा, सितम्बर 12 -- Bagaha News: लौरिया एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूली को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

कार्रवाई की जानकारी आदेश और निर्देश के बावजूद पार्किंग शुल्क वसूली जारी रहने के मामले में कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने वाहन पार्किंग सैरात के संवेदक संदीप कुमार का एकरारनामा रद्द कर दिया है। 11 सितंबर को जारी आदेश के बाद अब नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन पार्किंग के नाम पर वसूली नहीं की जा सकेगी।

ज्ञापन और निर्देश ईओ दिनेश पुरी ने बताया कि वाहन पार्किंग सैरात के एकरारनामा की कंडिका संख्या सात में नगर पंचायत लौरिया में चलने वाले वाहनों एवं शव वाहन से पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं करने का स्पष्ट प्रावधान किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया जा रहा ...