बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: सिकटा,एक संवाददाता। बेतिया-मोतिहारी मुख्यपथ के सगौली थाना के वाटर पार्क के नजदीक मंगलवार की शाम फोरव्हीलर की चपेट में आने से कंगली थाने के भेड़िहारवा गांव के बाइक सवार शशिभूषण सिंह (52)की मौत घटनास्थल पर ही गई है। वे स्वर्गीय कामेश्वर सिंह के पुत्र थे और एक स्वयंसेवी संस्था में कार्यरत थे। मृतक का शव बुधवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।पत्नी गीता सिंह,छोटे भाई गोविंद सिंह उर्फ गोविंदा तथा दत्तक पुत्र गौरव कुमार सिंह शव से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। शशिभूषण सिंह मंगलवार की दोपहर बाइक से मोतिहारी से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान वाटर पार्क के नजदीक फोरव्हीलर ने टक्कर मार दी,जिससे शशिभूषण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मोतिहारी में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया।यहां धुतहां नदी के किनारे बुधवार क...