Bagaha News: वाहन जांच में चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के बनकटा-मंगलपुर हाईवे पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो सवार पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बाइक के कागजात मांगे गए, लेकिन दोनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की होने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया ढाला निवासी हरिचंद्र यादव तथा नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी निवासी अवध कुमार यादव के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में नौतन थाना कांड संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.